गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर 21 जून 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुर गाजीपुर के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों को विभिन्न प्रकार के आसन जैसे मकर आसान, कटि चक्रासन, पद्मासन ताड़ासन, हलासन एवं प्राणायामो के माध्यम से योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने योग के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाने की प्राचीन पद्धति है।यह हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है।यह शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, तनाव कम करता है, एकाग्रता बढ़ा ता है और स्वसन तंत्र व हृदय को स्वस्थ रखकर हमें एक संतुलित और ऊर्जावान जीवन शैली प्रदान करता है योग संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक अचूक साधन है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनकर सिंह, हरी कुशवाहा,राज नारायण कुशवाहा, संजीव अग्रहरी, सुरेश प्रसाद चौरसिया, अनुपमा वर्मा, आशुतोष मिश्रा, बसंत शर्मा, महज़बीन बानो, सरस्वती सिंह, कृष्णानंद तिवारी, एवं समस्त शिक्षक गण व छात्र उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..