Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी) पीजी कॉलेज गाजीपुर में योगा दिवस पर हुआ योगाभ्‍यास

तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी) पीजी कॉलेज गाजीपुर में योगा दिवस पर हुआ योगाभ्‍यास

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के दिन तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी० जी ० कॉलेज, गाजीपुर के प्रांगण  में योग दिवस का आयोजन किया गया|  कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं योग प्रशिक्षक श्री प्रेम नाथ उपाध्याय, प्रवक्ता, सेंट जांस स्कूल गाजीपुर के द्वारा उद्बोधन और ओम ध्वनि के साथ शुरू हुआ। उन्होंने योग की महता और इसे दैनिक जीवन में अपनाने हेतु उपायों के बारे में बताया और सूक्ष्म व्यायाम , प्राणायाम और शरीर को चुस्त दुरुस्त एवं स्वस्थ रहने के अन्य आसनों का अभ्यास कराया साथ हीं कंप्यूटर का उपयोग करने वाले छात्रों हेतु विशेष योग आसनों का अभ्यास भी करवाया | संस्थान परिसर में एक साथ लगभग 300 लोगों के द्वारा सूर्य नमस्कार कर एक बेहद हीं उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया|  निदेशक  डा० अजीत प्रताप सिंह ने अतिथिगण, कर्मचारीगण एवं छात्रों के आगमन पर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया और योग कर निरोग रहने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डा० अमित प्रताप ने किया| कार्यक्रम में डा० पुष्यमित्र तिवारी, सुप्रिया सिंह, शुभ्रदीप चक्रवर्ती, नागेन्द्र कुमार आदि के साथ साथ सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …