Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल में योगा दिवस पर हुआ योगाभ्‍यास

सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल में योगा दिवस पर हुआ योगाभ्‍यास

गाजीपुर। “विकसित भारत @2047” के राष्ट्रीय संकल्प को समर्पित, सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के तत्वावधान में आज सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य पर्व के रूप में “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर मनाया गया। योगमय विद्यालय प्रांगण में प्रातः 6:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें सत्यदेव डिग्री कॉलेज, सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी, सत्यदेव पॉलिटेक्निक कॉलेज, सत्यदेव आईटीआई कॉलेज, सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, सत्यदेव हॉस्पिटल तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के सभी कर्मचारी गण, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महासंगम में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी ऑनलाइन जूम एप के माध्यम से योगाभ्यास किये। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी एवं प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात 500+ विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशिक्षित योगाचार्य बृजमोहन जी के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति एवं अनुलोम-विलोम का सामूहिक अभ्यास कर “एक भारत, स्वस्थ भारत” का सजीव चित्र प्रस्तुत किया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने कहा कि कि प्रधानमंत्री जी का ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प तभी साकार होगा जब देश का हर नागरिक शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त होगा। योग भारत की वह प्राचीन विद्या है जो आज मेडिकल साइंस को पीछे छोड़ते हुए विश्व का कल्याण करने का कार्य कर रही है। सत्यदेव ग्रुप ‘शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्र सेवा’ के लिए समर्पित है। नियमित योग से हमारे बुजुर्ग आत्मनिर्भर रहते हैं और अपने अमूल्य अनुभव से नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में भागीदार बनते हैं।” सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय नारी परिवार की धुरी है। यदि मातृशक्ति योग को अपनाएगी तो पूरा परिवार निरोगी होगा। बढ़ती उम्र में महिलाओं में हड्डी एवं जोड़ों की समस्या आम है, योगासन विशेषकर ताड़ासन, वज्रासन व प्राणायाम उन्हें गतिशील व ऊर्जावान बनाए रखते हैं। स्वस्थ माँ ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करती है। इसलिए मेरी सभी माताओं-बहनों से अपील है की दिन की शुरुआत 20 मिनट योग से करें और ‘निरोगी नारी, सशक्त भारत’ के निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने यह भी बताया कि सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी भी एक महान योगी थे जो 90 साल की उम्र में भी योग के बल पर बिल्कुल स्वस्थ थे। प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में योग के महत्व को प्रकाशित करते हुए कहा कि बचपन में डाले गए योग संस्कार ही कल के सशक्त भारत की गारंटी हैं। आज जब मैंने एक छात्र को अपने दादा का हाथ थामे योग करते देखा, तो लगा कि यही भारत की असली शक्ति है – जहाँ योग पीढ़ियों को जोड़ता है। ‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ का सपना हर आँगन से शुरू होगा। हमारा प्रत्येक विद्यार्थी ‘योगदूत’ बनकर समाज को स्वस्थ जीवन का संदेश देगा।” कार्यक्रम का समापन “स्वयं स्वस्थ, परिवार मस्त, तभी बनेगा भारत ग्रेट” के सामूहिक संकल्प के पश्चात वंदे मातरम के गगनगूंज गायन के साथ हुआ। पूरा परिसर “योगमय भारत, सक्षम भारत” एवं “करें योग, रहें निरोग” के नारों से गुंजायमान रहा।  इस उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी , काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, डॉ सुनील सिंह समेत  सभी कॉलेज के प्राचार्यगण, शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण तथा भारी संख्या में विद्यार्थी  उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जनपद न्‍यायालय के सभागार में हार्टफुलनेस संस्था के तत्‍ववधान में हुआ रिलैक्ससेशन एवं ध्यान

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय गाज़ीपुर के सभागार मे जिला जज गाज़ीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय …