Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हिंदू डिग्री कॉलेज जमानियां में योगाभ्‍यास का हुआ कार्यक्रम

हिंदू डिग्री कॉलेज जमानियां में योगाभ्‍यास का हुआ कार्यक्रम

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद् जमानिया में योगमय माहौल रहा. नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने हिंदू डिग्री कॉलेज के कैंपस में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा जी, महाविद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने एक साथ योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार किया। पालिकाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज पूरा विश्व योग कर रहा है. योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांति देता है. जमानिया की जनता से अपील है कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। भाजपा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है. मोदी सरकार ने योग को विश्व पटल पर पहुंचाने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पांडेय जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, राजीव सिंह, राजू पांडेय, प्रोफेसर अनिल सिंह जी,विजय श्याम पाण्डेय जी,भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जनपद न्‍यायालय के सभागार में हार्टफुलनेस संस्था के तत्‍ववधान में हुआ रिलैक्ससेशन एवं ध्यान

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय गाज़ीपुर के सभागार मे जिला जज गाज़ीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय …