Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विकास के साथ पर्यावरण का भी हो संरक्षण- नेता अरुण सिंह

विकास के साथ पर्यावरण का भी हो संरक्षण- नेता अरुण सिंह

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान पर प्रदेश भर में 5 जून से 21 जून तक मनाए जा रहे ‘विकास पखवाड़ा’ के अंतर्गत सदर विधानसभा में विकास की बयार बह रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के बेमिसाल सुशासन, लोक कल्याणकारी योजनाओं और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, नेता अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा महा-जनसंपर्क अभियान अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। ​इसी क्रम में सदर विधानसभा के देवकली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खानकाह कला (पश्चिम तरफ, मियां की बारी) में आयोजित हुई विशाल ‘जनचौपाल’ में भारी संख्या में ग्रामीण, नौजवान और मातृशक्ति उमड़ी। भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद चौपाल में उमड़ी यह ऐतिहासिक भीड़ इन दिनों पूरे जनपद के राजनैतिक हलकों में भारी चर्चा का विषय बनी हुई है। सदर विधानसभा में अब तक ऐसी चार विशाल जनचौपालें आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें 212 बूथों के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और आम जनता की सक्रिय भागीदारी रही है। ​जनचौपाल के दौरान नेता अरुण कुमार सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पावन संकल्प ‘एक पौधा मां के नाम’ के तहत उपस्थित जनसमूह के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए नेता अरुण कुमार सिंह ने एक बड़ा और रणनीतिक संकेत दिया। उन्होंने कहा, “सदर विधानसभा में जनसंपर्क का यह कारवां रुकने वाला नहीं है। जल्द ही इस अभियान की धमक जमानिया और जंगीपुर विधानसभा के गांवों में भी देखने को मिलेगी। हर गांव से अपने समर्पित समर्थकों और नए साथियों को जोड़कर इस मुहिम को अभेद्य बनाना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है।” ​उन्होंने आगे बेहद भावुक और दृढ़ लहजे में कहा कि, “आने वाला 2027 का वर्ष मेरे राजनैतिक और सामाजिक जीवन की सेवा यात्रा का सबसे बड़ा, सबसे निर्णायक और अंतिम पड़ाव (आखिरी चुनाव) होने जा रहा है। क्षेत्र की जनता के मान-सम्मान और हक की लड़ाई के लिए मैं हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा।” ​नेता अरुण सिंह के इस बयान और चौपालों में उमड़ रही भारी भीड़ के बाद राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि उन्होंने बिना सीधे घोषणा किए भी 2027 के महासंग्राम के लिए अपनी दावेदारी बेहद मजबूती से ठोक दी है। तीनों विधानसभाओं (सदर, जमानिया, जंगीपुर) में उनके बढ़ते कदम ने विरोधियों के खेमे में हलचल तेज कर दी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत गाजीपुर के 417832 कृषकों को मिली 83.56 करोड़ की धनराशि

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जी द्वारा पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वी किस्त …