Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर पुलिस लाइन में 21 जून को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर करेंगे योगा

गाजीपुर पुलिस लाइन में 21 जून को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर करेंगे योगा

गाजीपुर। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को प्रातः 06 बजे से योगाभ्यास पुलिस लाईन ग्राउन्ड गाजीपुर मे सम्पन्न किया जायेगा। इस योग दिवस पर जनपद के समस्त अधिकारी एवं फाउण्डेशन, संस्थान एवं एसोसिएशन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेगे। विद्यालयों के स्कूली बच्चे प्रतिभाग करेगे। इसी क्रम में दिनांक 21 जून, 2026 को मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (ओम प्रकाश राजभर) प्रातः 6.20 बजे रिजर्व पुलिस लाईन प्रांगण में योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने जनपद के समस्त प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से अनुरोध किया है कि रिजर्व पुलिस लाईन  प्रांगण में समय सुबह 06.00 बजे तक पहुचने का कष्ट करे तथा अपील किया है कि 12वें योग दिवस के अवसर पर आपकी भी प्रतिभागिता अवश्य रहे जिससे योग दिवस को सफल बनाया जा सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत गाजीपुर के 417832 कृषकों को मिली 83.56 करोड़ की धनराशि

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जी द्वारा पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वी किस्त …