Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मां कवलपती हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की प्रबंध निदेशक डा. बीती सिंह ने लांच किया योगा टी-शर्ट

मां कवलपती हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की प्रबंध निदेशक डा. बीती सिंह ने लांच किया योगा टी-शर्ट

गाजीपुर। मां कवलपती हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शास्‍त्रीनगर गाजीपुर की प्रबंध निदेशक डा. बीती सिंह अंतर्राष्‍ट्रीय योगा दिवस की पूर्व संध्‍या पर योगा टी-शर्ट लांच किया। इस अवसर पर डा. बीती सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक समग्र पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता, उच्च रक्तचाप, मोटापा तथा जीवनशैली से जुड़ी अनेक समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है। साथ ही यह मानसिक स्वास्थ्य एवं प्रतिरक्षा क्षमता को भी सुदृढ़ बनाता है। महिलाओं, विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए योग अत्यंत लाभकारी माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं हार्मोनल परिवर्तनों के कारण तनाव, थकान और भावनात्मक उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशिक्षित विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में किया गया सुरक्षित योगाभ्यास मानसिक शांति प्रदान करने, शरीर को स्वस्थ रखने तथा गर्भस्थ शिशु के समुचित विकास में सहायक होता है। अतः इसे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत गाजीपुर के 417832 कृषकों को मिली 83.56 करोड़ की धनराशि

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जी द्वारा पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वी किस्त …