Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डा.हरिहर सिंह के विश्वविद्यालय के सदस्य नामित होने पर शुभचिन्तको ने बाटी मिठाई

गाजीपुर: डा.हरिहर सिंह के विश्वविद्यालय के सदस्य नामित होने पर शुभचिन्तको ने बाटी मिठाई

गाजीपुर। राज्यपाल सचिवालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी उत्तर प्रदेश डा.सुधीर एम. बोबडे ने 5 जून 2026 के जारी पत्र के माध्यम से कुलपति सिद्वार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्वार्थनगर ने विश्वविद्यालय में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार व कुशल संचालन के लिए एक सदस्य न्यायिक व तीन सदस्य सामान्य का दो वर्ष के लिए नामाकंन किया गया। जिसमें डाक्टर हरिहर प्रसाद सिंह प्राचार्य सेवानिवृत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर मोहल्ला आमघाट गाजीपुर के साथ मंजू मिश्र सेवानिवृत्त प्राचार्य बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज, गोरखपुर, प्रोफेसर अशोक कुमार भूगोल विभाग कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया व एक सदस्य न्यायिक न्यायमूर्ति अनिल कुमार सेवानिवृत्त पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद को नामित किया गया। शैक्षिक महासभा के प्रदीप ने बताया कि जनपद में शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान के दृष्टिगत रखते हुए डाक्टर हरिहर प्रसाद सिह को दूसरी बार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सदस्य के रूप मंे नामित किया गया है। शुक्रवार को  सूचना मिलते ही उनके शुभचिन्तको हर्ष की लहर दौड़ गयी और उनके आवास पर शुभकामना देने वालो का तातंा लगा रहा, एक दूसरे को मिठाईयां बांट खुशी मनायी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी०जी० कॉलेज, गाजीपुर में ग्लोबल ऑपरेशन इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी०जी० कॉलेज, गाजीपुर में अध्ययनरत MBA के छात्रों …