Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर को “एजुकेटर ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से किया गया सम्‍मानित

सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर को “एजुकेटर ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से किया गया सम्‍मानित

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय को शुक्रवार को आईईएस द्वारा आयोजित एजुकेटर अवार्ड 2026 में “एजुकेटर ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए सनबीम स्कूल, महाराजगंज में कोऑर्डिनेटर पद पर कार्यरत सुभदा राय को इंडियन एजुकेशन समिट (IES) के 33वें संस्करण में प्रतिष्ठित “एजुकेटर ऑफ द ईयर” सम्मान से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में सुभदा राय को यह सम्मान समग्र शिक्षण वातावरण के निर्माण, वैश्विक नागरिकता को बढ़ावा देने तथा नवाचारी शिक्षण प्रथाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सुभदा राय वर्तमान में सनबीम स्कूल, महाराजगंज में कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व एवं समर्पण का सकारात्मक प्रभाव विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। सुभदा राय ने इस सम्मान के लिए इंडियन एजुकेशन समिट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, नवाचार तथा उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को पूरे सनबीम परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि सुभदा राय की कार्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा कि सुभदा राय शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुशासन और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान भी है। उनके अनुसार सुभदा राय की सफलता अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …