Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यूपी में इंडिया गठबंधन बेदम- कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

यूपी में इंडिया गठबंधन बेदम- कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर। यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इंडिया गठबंधन की दिल्ली में आठ जून को होने वाली बैठक को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन बेदम हो चुका है। इसके नेताओं का यूपी में कोई प्रभाव नहीं है। ममता बनर्जी का प्रभाव पश्चिम बंगाल में है पर यूपी में बेअसर हैं। इसी तरह कांग्रेस का भी यूपी में कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ आने पर यूपी के चुनाव पर कुछ भी असर नहीं पड़ेगा। यूपी में एनडीए इसलिए ताकतवर है क्योंकि इससे जुड़ी हुई छोटी पार्टियां भी प्रदेश के कई जिलों में प्रभाव रखती हैं जबकि इंडिया गठबंधन फेल है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …