गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे शेखपुर बाईपास के पास सुबह मोटरसाइकिल व बोलेरो की टक्कर से ऋतिक पाण्डेय उर्फ शानू पाण्डेय उम्र 28 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी, मृतक रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली निवासी संजय पाण्डेय का पुत्र था। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान ऋतिक पाण्डेय उर्फ शानू पाण्डेय (27 वर्ष) पुत्र संजय पाण्डेय, निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर माझा के रूप में हुई है।वह मंगलवार को वाराणसी गया था और बुधवार सुबह घर लौटते समय शेखपुर बाईपास के पास हादसे का शिकार हो गया।ऋतिक अपने परिवार में सबसे बड़े थे। वह पहाड़पुर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनके पिता संजय पाण्डेय गुजरात में रहकर रोजगार करते हैं। परिवार में मां निगम पाण्डेय तथा दो बहनें आंचल और पायल हैं।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।सॆदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..