Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली व सैदपुर तहसील का किया निरीक्षण, एडीओ आईएसबी को दिया नोटिस

गाजीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली व सैदपुर तहसील का किया निरीक्षण, एडीओ आईएसबी को दिया नोटिस

गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने ब्लाक देवकली में कार्यशाला के उपरान्त  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सक/स्टाफ रजिस्टर, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी तथा वार्डों का निरीक्षण। निरीक्षण के उपरान्त उपस्थित चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा उपकरणों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को सैदपुर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। सैदपुर पहुंचने पर, जिलाधिकारी सबसे पहले तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर गए। वहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया और पास में संचालित भंडारे में प्रसाद वितरण में भी हिस्सा लिया।इसके बाद, खंड विकास कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को स्वयं सहायता समूह की पत्रावलियों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध हो।जिलाधिकारी ने महिलाओं के गृह उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने हेतु सरकारी जमीन से मिट्टी की उपलब्धता, बागवानी से जुड़ी महिलाओं को उद्यान विभाग से फूलों के बीज और ग्राफ्टेड टहनियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, गृह उद्योगों की आवश्यकतानुसार सोलर पावर की व्यवस्था करने को भी कहा।उत्पादों की मार्केटिंग के लिए, डीएम ने स्थानीय सरस हाट से लेकर आसपास के जनपदों में लगने वाले प्रदर्शनी केंद्रों तक समूहों के उत्पादों को पहुंचाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा।दौरे के अंत में, डीएम ने सैदपुर की एसडीएम ज्योति चौरसिया के साथ मिलकर परिसर स्थित एक स्वयं सहायता समूह की दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया और पौधरोपण भी किया। इस दौरान, कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने सैदपुर खंड विकास कार्यालय के एडीओ आईएसबी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …