Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: जनसेवा के संकल्‍प को समर्पित है भाजपा- जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय

गाजीपुर: जनसेवा के संकल्‍प को समर्पित है भाजपा- जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गत माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उनकी पुष्टि की गई तथा आगामी माह के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एवं कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सृजन एवं जनसेवा के संकल्प को समर्पित एक सशक्त विचार परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।उन्होंने बताया कि 4 जून को सभी मंडलों की बैठकें, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “माँ के नाम एक वृक्ष” अभियान, जनसंपर्क अभियान, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के सामूहिक श्रवण तक निर्धारित सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर संवाद स्थापित करें । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, संगठन के प्रति निष्ठा एवं सेवा भाव से सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होंगे।बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,सशांक शेखर राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, साधना राय, गर्वजीत सिंह,शनि चौरसिया,शिवम पांडेय, अभिनव सिंह आदि जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …