Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नन्दगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक

नन्दगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक

गाजीपुर। नन्दगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक  श्री ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी महाविद्यालय के सभागार में मोर्चा के संयोजक एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से उमाकांत सिंह उर्फ मोती सिंह को मोर्चा का अध्यक्ष नामित किया गया। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत घोषित करने की मांग की गयी। बैठक के पश्चात इस मोर्चे के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होते हुए कहा कि लगातार बढ़ती आबादी और बदली भौगोलिक परिस्थितियों के चलते  तथा इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत घोषित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नन्दगंज क्षेत्र का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 1942 में नन्दगंज में हुई ट्रेन लूट कांड ने ब्रिटानी हुकूमत की नींव हिला दिया था। इसके बावजूद इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। हमेशा इस क्षेत्र के साथ सरकार और जनप्रतिनिधियों ने सौतेला व्यवहार किया है। इस क्षेत्र के आवश्यक और आवश्यकता के प्रति कभी भी कोई गंभीर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि नन्दगंज गाजीपुर जिले कि औद्योगिक क्षेत्र घोषित है। लेकिन उधोग के मामले में शून्य है। खराब कानून व्यवस्था और मार्ग खराब होने के कारण कोई पूंजीपति यहां निवेश नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत घोषित होने पर क्षेत्रवासियों को शहर जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी तथा पक्की सड़कें, स्ट्रीट लाइट सीवरेज,जलनिकासी, बेहतर स्वच्छता और साफ सफाई की व्यवस्था मिलेगी। तहसील बनने पर प्रशासनिक, राजस्व और कानूनी कामों में सुगमता के साथ साथ समय और पैसे की काफी बचत होगी। भूमि और सम्पत्तियों के बाजार दामों में उल्लेखनीय वृद्धि भी होगी। उन्होंने कहा कि मोर्चा तहसील और नगर पंचायत बनाने के लिए हर संभव संघर्ष करेगा। मोर्चा एक महीने तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसमर्थन जुटाने का काम करेगी तत्पश्चात मोर्चा इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगा। इस मांग को पूरा कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी भेंटकर मदद करने की गुहार लगाई जायेगी। इस बैठक और पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से शशिकांत सिंह,अजय उपाध्याय, तरूण प्रकाश सिंह,सुनीत प्रजापति, बब्लू अली, कृष्ण कांत यादव, शकील,चन्द्र सेन,विजय कुमार चौरसिया,अमन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …