Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने गौसपुर बूथ पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने गौसपुर बूथ पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें संस्करण के प्रसारण को भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं तथा आम जनता ने उत्साह पूर्वक बूथ स्तर पर सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के गौसपुर के बूथ संख्या 66 पर पार्टी कार्यकर्ताओं व बूथ पदाधिकारियों संग सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्तमान भारतीय राजनीति के देव पुरूष है जिनके नेतृत्व मे देश की जनता को पूरा भरोसा और विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का उनसे हृदयस्पर्शी गहरा लगाव का प्रभाव “मन की बात” कार्यक्रम में दिखाई देता है।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के नगर मंडल में कपूरपुर बूथ पर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताम्र पट्टीकाओं के उल्लेख मे राज राजा चोल का उल्लेख कर इतिहास की मजबूती की बात करते हुए देश की मजबूत संस्कृति का उदाहरण बताया और उन्होंने जो आह्वान किया कि एक विडियो जरूर देखिएगा जिसमें एक गंगा डॉल्फिन को बचाने की कोशिश जिसमें 13 घंटे लगे लेकिन बचाने वाली टीम को सफलता मिली और एक जीवन बच गया । निश्चित उनकी जीवो के प्रति दया का भाव प्रकट होता है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के मनिहारी प्रथम मंडल के बरहट बुथ 362 पर आज  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात कार्यक्रम को सुना। विधानसभा जखनिया के मंडल मनिहारी प्रथम के बूथ संख्या 362 पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के साथ सुना।और मन की बात सुनने के बाद बूथ की बैठक कर बूथ समिति के दायित्व तथा उनके कार्यों पर चर्चा किया।और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के विविध आयामों से जनसामान्य को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या-290 पर मन की बात सुन कर कहा कि  समाज के अनाम नायकों, नवाचारों, पर्यावरण ,संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे विषयों को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के 167 सकरताली बूथ पर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने नगर के वंशीबाजार, दयाशंकर पांडेय ने देवकली, सुरेश बिंद ने मिरनपुर सक्का बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …