Breaking News
Home / अपराध / शिवम हत्‍याकांड का आरोपी गिरफ्तार

शिवम हत्‍याकांड का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध संघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मय हमराह उ०नि० अशोक कुमार शुक्ल, हे०का० मुकेश दूबे, रि०का० प्रशान्त सिंह व म0का0 मनीषा सिंह के मय सरकारी वाहन जीप वाहन संख्या- UP61G0313 चा०का० अंकित सिंह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103(1)/238 बीएनएस का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 18.05.2026 को मुखबीर खास की सूचना पर मीरपुर पुलिया के पास से अभियुक्त रवि गोंड पुत्र स्व० सुक्खी उर्फ दुक्खी गोंड नि० ग्राम मिर्जापुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ की गयी तो बताया कि घटना के दिन शिवम मेरे साथ था हम लोग राजपाल के घर तिलक में साथ में खाना खाये हम दोनो लोग साथ में दारू पिये थे। उसके बाद शिवम की साईकिल से हम लोग सभाजीत सिंह के कुएं के पास गए वहाँ शिवम मुझसे गाली गलौज करने लगा उसके बाद हम लोग पोखरे के किनारे झाड़ी में गए दारू के नशे में पुनः शिवम मुझसे गाली गुप्ता विवाद करने लगा मेरा कालर पकड़ लिया था जिसके बाद गुस्से में मैंने उसको वहीं पटक दिया जिससे उसके सर में चोट आयी व गला पकड़ के दबा दिया मौके पर ही वह मर गया मैं डर के नाते उसे पेड़ से लटके हुआ लता में फंदा लगाकर लटका दिया और उसका शर्ट वहीं पास के पेड़ में बाँध दिया ताकि लोग समझे कि फांसी लगाकर अपने से मरा है उसके बाद मैं उसकी साईकिल लेकर अपने घर चला गया साईकिल में अपने घर के पास छिपाकर रखा हूँ यदि आप वहाँ ले चले तो मैं साईकिल बरामद करा दूँगा। अभियुक्त की निशादेही पर मृतक की साइकिल को अभियुक्त के घर के पास से नियमानुसार बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …