गाजीपुर! जनपद के राजनपुर ( मुङियार) गांव की होनहार खिलाड़ी दीक्षा कुशवाहा ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। 16 म ई को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित रामगढ़ ताल में आयोजित प्रतिष्ठित “अस्मिता नेशनल वीमेंस रोइंग लीग 2026” में दीक्षा ने हैदराबाद क्वींस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले दिन सिलवर जीता।इसके पूर्व दीक्षा ने 10 म ई को चण्डीगढ मे चार पदक जीत कर पूरे देश मे तहलका मचाया था। गोरखपुर मे फाइनल मुकाबला मे हैदराबाद क्वींस की जोड़ी ने 3 मिनट 52.3 सेकेंड का समय निकाला, जबकि विजेता टीम कटक रोइंग क्लब ने 3 मिनट 52.0 सेकेंड का समय दर्ज किया। महज कुछ माइक्रो सेकेंड के अंतर से दीक्षा गोल्ड मेडल से चूक गईं, लेकिन उनके संघर्ष और प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।अगला लक्ष्य हॆ अर्तराष्ट्रीय खेल मे पदक जीत कर माता पिता को समर्पित करना।पिता अशोक कुशवाहा भारतीय सेना के 70 रेजीमेण्ट मे इंजीनियर पद पर कार्यरत हॆ।सफलता मिलने पर पर पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा,सुधाकर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा व देवनाथ कुशवाहा, ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया हॆ!
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..