Breaking News
Home / अपराध / करंट की चपेट में आने से मिस्‍त्री की मौत

करंट की चपेट में आने से मिस्‍त्री की मौत

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के नंदगंज बाजार स्थित सौरम मोड़ पर अल्मूनियम खिड़की, जंगला का कार्य करते समय विद्युत करण्ट लगने से शिवप्रसाद विश्वकर्मा उर्फ चिन्टू उम्र 31 वर्ष की दोपहर 12 बजे के लगभग दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली निवासी रामवचन विश्वकर्मा का मझला पुत्र है। प्राप्त सूचना के अनुसार इनके बड़े भाई कृष्ण मुरारी शर्मा की सौरम मोड़ पर अल्मूनियम खिड़की, दरवाजा बनाने की दुकान है। दिन में 12 बजे के लगभग जंगला, दरवाजा जोड़ने का कार्य कर रहा था। विद्युत तार स्पर्श होने से बुरी तरह झुलस गया। किसी तरह तार छुड़ाकर नंदगंज स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र पर इलाज के लिए ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने से परिवार वाले इलाज के लिए पुनः वाराणसी ले गये जहां रास्ते मे मौत हो गयी। मृतक की तीन चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। करीब एक वर्ष की मासूम लड़की है। पत्नी प्रतिभा देवी सहित परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना बड़े भाई कृष्ण मुरारी ने नंदगंज पुलिस को दी। नंदगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …