Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने घेरा सांसद आवास फाटक

अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने घेरा सांसद आवास फाटक

गाजीपुर। संसद में महिला आरक्षण बिल का बाय काट करने पर भाजपा महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में सपा सांसद अफजाल अंसारी के यूसुफपुर स्थित आवास फाटक का घेराव कर प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया। इस दौरान महिलाओं की आवाज को सुनते ही जैसे ही अपने आवास से सांसद अफजाल अंसारी बाहर निकले पूरा माहौल बदल गया। उन्होंने महिलाओं का स्वागत करते हुए जलपान के लिए निवेदन करते हुए कहा कि हम बिल्कुल ही महिला आरक्षण के पक्ष में है। आप गाजीपुर लोकसभा की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की माग कीजिए हमारा समर्थन आपके साथ है रही बात महिला आरक्षण का विरोध करने की तो भाजपा ने विपक्ष को धोखे में रखकर बिना विपक्ष से परामर्श लिए गलत ढंग से महिला आरक्षण तीन दिनों के भीतर जल्दी बाजी में पेश किया । हम लोग महिला आरक्षण के विरोध में बिल्कुल ही नहीं है। हमारे नेता मुलायम सिंह यादव सबसे पहले महिलाओं को 33% आरक्षण की मांग करने वाले प्रथम व्यक्ति थे। इसे और आगे बढ़ाने के लिए हमारी पार्टी पूरी तरह से तैयार है । उन्होंने महिलाओं को जवाब देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी देश की महिलाओं को गुमराह कर महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर राजनीति कर रही है । सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत सपना सिंह के नेतृत्व में शहीद पार्क में सैकड़ो महिलाएं इकट्ठा हुई। इसके पश्चात जुलूस की सहित पार्क से निकलकर यूसुफपुर बाजार विट्ठल चौराहा होते हुए अफजाल अंसारी के फाटक पर  पहुंचा। जहां उन्होंने अपने हाथों में महिला जन आक्रोश तथा विपक्षी सांसद का घेराव वाला बैनर प्रदर्शन लिये कर रही थी । जिला पंचायत सपना सिंह ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में अब उतार चुकी है। समाजवादी पार्टी का चेहरा बिल्कुल ही बेनकाब हो चुका है वह महिलाओं को बिल्कुल ही आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं वह चाहते हैं कि महिलाएं सांसद विधायक या अन्य ऊंचे पदों पर आसीन ना हो। उनकी गंदी सोच महिला आरक्षण बिल के इस विरोध से देश की सभी महिलाओं को पता चल गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …