Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में निशुल्क मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में निशुल्क मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस अवसर पर डेंटिस्ट डॉ. अरसालान अंसारी (गाजीपुर), डॉ. सुनील मिश्रा एवं डॉ. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉक्टरों ने बच्चों के दांत, आंखों एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आगंतुक चिकित्सकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर रुबीना खान ने कहा कि इस प्रकार के मेडिकल कैंप विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति भी पूरी तरह सजग है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी एक दवा की किट दी गई और आवश्यक जानकारी भी दी गई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …