Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पौराणिक पर्णकुटी गौरी गाजीपुर का शुरू हुआ सुंदरीकरण

पौराणिक पर्णकुटी गौरी गाजीपुर का शुरू हुआ सुंदरीकरण

गाजीपुर। गौरी गांव स्थित आदिगंगा गोमती किनारे बसे पर्णकुटी के सुंदरीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। खाद्य सुरक्षा, औषधीय प्रसाशन एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार संग भूमि पूजन किया गया। पर्यटन विभाग से स्वीकृत 67 लाख 13 हजार रुपये में इस पौराणिक कुटी का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण किया जा रहा है। यहां बहुउपयोगी सभागार, सामूहिक स्नानागार संग शौचालय के साथ औषधीय जड़ी बूटियों की बागवानी, मंदिर का पक्का परिक्रमा पथ बनाया जा रहा है। मानस भवन और वन विहार में सीमेंटेड कुर्सियां लगायी जाएंगी। इस पर्णकुटी के लिए पांच किलोवॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया जाएगा। आयुष राज्यमंत्री दयालु ने कहा कि हमारी समृद्ध विरासत इन्हीं धरोहरों की गाथा है। प्रदेश सरकार सभी ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को चयनित कर उनके जीर्णोद्धार का कार्य कर रही है। हमारे सांस्कृतिक धरोहरों को बेहतर सुविधाजनक बनाने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय बाजारों को रोजगार और आर्थिक समृद्धता मिलेगी। महंत अरुण दास जी महाराज ने आयुष राज्यमंत्री को पर्णकुटी के महात्म्य से परिचित कराया। आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह ने पर्णकुटी में सुर संत से मिलकर अचंभित रह गए। महंत जी ने कहा कि सालभर इस कुटी पर सालभर साधु संतों का जमावड़ा लगा रहता है। इस निर्माण से संतो और श्रद्धालुओं को रहने, पूजा अर्चना करने में सुविधा मिलेगी। इस ऐतिहासिक, पौराणिक स्थल के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से बताया। रामतेज पांडेय, पंकज सिंह, धनंजय चौबे, प्रेमशंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, विजयी सिंह, नरसिंह गोस्वामी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, पीयूष सिंह रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …