Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: गेस्‍टहाउस इशोपुर में लहराया 120 फीट का तिरंगा, बोली सपना सिंह- भारतीयो की शान है तिरंगा

गाजीपुर: गेस्‍टहाउस इशोपुर में लहराया 120 फीट का तिरंगा, बोली सपना सिंह- भारतीयो की शान है तिरंगा

गाजीपुर। इशोपुर स्थित निरीक्षण भवन पर एक सौ बीस फिट ऊंचा तिंरगा फहराया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्य रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने आर्मी के बैंड पर राष्ट्र धुन के बीच तिरंगे को सलामी दी। वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर जनपद में प्रवेश करते ही सिधौना बाजार के पास जिला पंचायत के निरीक्षण भवन पर एक सौ बीस फिट ऊंचे पोल पर अठारह फीट लंबा और बारह फीट चौड़ा तिरंगा झंडा फहराया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भारतीय सेना में सबसे अधिक सैनिकों का योगदान देने वाली वीर बलिदानियों की भूमि गाजीपुर में वाराणसी की ओर से प्रवेश करते ही हर देशवासी को यह तिरंगा गौरवान्वित करेगा। आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनियाभर को भारतीय सामरिक सामर्थ्य से अचंभित कर दिया। इस विशालकाय तिरंगे के गाजीपुर जिले में स्थापित करने के लिए माननीय दयाशंकर मिश्र को हार्दिक बधाई। सभी देशवासियों को राष्ट्र की सर्वोच्चता को प्राथमिकता पर रखना चाहिए। दुनिया भर में लड़ाइयों का दौर चल रहा है। इस दौर में भारतीय शांतिपूर्ण विकास की राह पर अग्रसर है। हमारी सशस्त्र सेनाएं देश को सुरक्षित रख उसे विकसित बनाने में योगदान कर रहीं है। ब्रिगेडियर जयदीप चंद्रा के साथ 39 जीटीसी वाराणसी की बैंड बाजा की टीम ने राष्ट्रीय गान से माहौल को देशभक्ति मय बना दिया। एसडीएम सैदपुर ज्योति चौरसिया, सीओ सैदपुर सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व एमएलसी विजय यादव, शिवाजी मिश्र, उपेन्द्रनाथ मिश्र, अनिल सिंह, डॉ बंशीधर यादव, राजेश पाल, अनिमेष मिश्र, नंदलाल सिंह रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …