Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / उपासा के अध्‍यक्ष सुघेदु कुमार आर्य व महामंत्री बने सुभाष चंद्र यादव

उपासा के अध्‍यक्ष सुघेदु कुमार आर्य व महामंत्री बने सुभाष चंद्र यादव

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा संगठन (उपासा) जनपद इकाई गाजीपुर की कार्यकारिणी बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपासा के अध्यक्ष सुघेदु कुमार आर्य एवं संचालन महामंत्री सुभाष चंद्र यादव द्वारा किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुभव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद विनोद कुमार पांडे, संयुक्त मंत्री के रूप में मोहम्मद आसिम एवं कुंदन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर प्रियेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी के रूप में शिवानंद कुमार चतुर्वेदी तथा संप्रेक्षक के रूप में संपत कुमार को चुना गया। अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर सहमति न बनने के कारण चुनाव कराया गया। चुनाव में मुकेश कुमार पांडेय ने 11 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की, जबकि अजमत अकरम ने 11 मत प्राप्त कर महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। बैठक की संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजय कुमार, सहायक लेखा अधिकारी (कृषि विभाग) गाजीपुर की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई, जिसके साथ बैठक का समापन किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …