Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / परिषदीय विद्यालय सराय सुल्‍तान गांव की शिक्षिका की हुई मौत

परिषदीय विद्यालय सराय सुल्‍तान गांव की शिक्षिका की हुई मौत

गाजीपुर। खानपुर स्थित सराय सुल्तान गांव के परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका विनीता सिंह की बीमारी के कारण मौत हो गयी। जनपद के सबसे आखिरी छोर पर जौनपुर की सीमा पर बसे सराय सुल्तान गांव की शिक्षिका विनीता सिंह कृत्रिम गर्भाधान प्रक्रिया से अपने पहले बेटे को जन्म देने का प्रयास कर रहीं थी। उसी दौरान आंध्रप्रदेश में हैदराबाद शहर के एक निजी अस्पताल में गंभीर बीमारियों से ग्रसित होकर सोमवार की शाम अंतिम सांस ली। मंगलवार को विद्यालय परिसर में मातम का गमगीन माहौल रहा। सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने नम आंखों से अपनी प्रिय शिक्षिका को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2015 के नवम्बर माह में विद्यालय में शिक्षिका के रूप में आयीं विनीता सिंह मृदुभाषी एवं नवाचारी शिक्षा में पारंगत थी। आजमगढ़ के मेहनगर की निवासिनी विनीता की शादी दस वर्ष पूर्व हुआ था। विनीता को कोई संतान न होने की वजह से अपने पति सूर्य प्रताप सिंह के साथ आईवीएफ प्रणाली से गर्भधारण करने हैदराबाद चली गयीं थी। जहां पांच महीने तक के गर्भावस्था में गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो गईं। डॉक्टरों ने आईसीयू भर्ती किया जहां सोमवार की शाम विनीता मौत हो गयी। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विनीता की वजह से सैदपुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में सराय सुल्तान का नाम हमेशा अच्छे नवाचार एवं शिक्षा उपलब्धि के लिए लिया जाता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …