Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी गाजीपुर व स्पिक मैके के तत्‍वावधान में 400 सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी गाजीपुर व स्पिक मैके के तत्‍वावधान में 400 सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी गाजीपुर के प्रयास से उत्तर प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय की सहयोगी सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके के बैनर तले पूरे प्रदेश में गायन वादन एवं नृत्य के  कुल 400 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें 4 कार्यक्रम गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी गाजीपुर को मिला है, एकेडमी के निदेशक डॉ विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि संस्था की मनसा के अनुरूप आयोजनों को शैक्षणिक संस्थानों में ही करना और छात्र छात्राओं को अपनी लोक एवं शास्त्रीय संगीत से परिचित कराना था इसलिए दिनांक 29 अप्रैल बुधवार को सुबह 8 बजे द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल में एवं 10:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज में जबकि दिनांक 30 अप्रैल गुरुवार को सुबह 8 बजे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मिरनापुर में एवं सुबह 10:30 बजे गौरी शंकर पब्लिक स्कूल तुलसी सागर में आयोजित किया गया है। प्रत्येक जनपदों में अलग अलग कलाकारों की प्रस्तुति होनी है इसी क्रम में गाज़ीपुर में अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्य के कलाकार पंडित रुद्र शंकर मिश्रा जी का कार्यक्रम तय हुआ है। यह जानकारी देते हुए एकेडमी के निदेशक डॉ विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि गाजीपुर को संगीत की सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुंचाए बिना रुकना नहीं है यही हमारा लक्ष्य है इसलिए समय समय पर ऐसे अनेकों आयोजन आयोजित किए जाते रहेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …