Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सलेमपुर बघाई में श्रीमद्भागवत सत्संग के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, संतों ने दी शांति और सद्भावना की सीख

सलेमपुर बघाई में श्रीमद्भागवत सत्संग के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, संतों ने दी शांति और सद्भावना की सीख

गाजीपुर। विकास खण्ड सादात के सलेमपुर बघाई गांव स्थित चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दुसरे दिन संतों के प्रेरणादायक प्रवचनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आनंदमय हो गया। मुख्य यजमान डॉ.संतोष कुमार सिंह यादव (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, सादात)  द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ कथा के दूसरे दिन का शुभारंभ किया गया।सत्संग के दूसरे दिन देश के विभिन्न तीर्थं स्थलों से आए प्रतिष्ठित संतों ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि शांति बाहर नहीं बल्कि मनुष्य अंदर ही है।प्रयागराज से आए महात्मा चंद्रभानानंद जी ने कहा कि जिस शक्ति के रहते हम जीवन जी रहें है, संसार के सभी कार्य कर रहें है, अगर उस शक्ति को नहीं जाना तो हमारा संसार में आना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि यह भागवत कथा अमृत के समान है जो पापों का नाश करती है और आत्मा को तृप्ति प्रदान करती है। आज चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है, अशांति का वातावरण बना हुआ है, सभी लोग भयभीय है। उन्होंने कहा कि यह भागवत कथा अमृत के समान है जो पापों का नाश करती है और आत्मा को तृप्ति प्रदान करती है। महात्मा सारथानंद जी, वाराणसी प्रभारी महात्मा सुजाता बाई जी एवं महात्मा दयावती बाई जी ने अपने ज्ञानवर्धक उद्बोधन में जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला।  यदि हृदय में भक्ति और विचार में शुचिता हो, तो ईश्वर का साक्षात्कार सुलभ हो जाता है। उनके इन मार्मिक और प्रेरणादायक वचनों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और संपूर्ण परिसर तालियों और जयकारों से गूँज उठा।प्रतिदिन सायं 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक सत्संग व प्रवचन का प्रवाह अविरल रूप से चल रहा है।डॉ. संतोष कुमार यादव ने बताया कि इस आयोजन का एकमात्र उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाना और आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का प्रसार करना है। अनेक आचार्यजनों ने विधिवत मन्त्रोंच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस अवसर पर रामाश्रय सिंह यादव,उमेश सिंह, कृपाशंकर राय, अरविंद कुमार यादव, राजन पांडेय, गोविन्द सिंह यादव,अशोक राजभर, बांकेलाल यादव, पन्नेलाल यादव, नन्दलाल पाल,अशोक जायसवाल, किशोर यादव, प्रधान रमेश यादव, सुभाष चौहान सहित मानव सेवा दल के अनेक स्वयंसेवक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …