गाजीपुर। Dalimss Sunbeam Gandhinagar Ghazipur के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि कक्षा 12 के छात्र कुन्दन कुमार ने IIT JEE Mains परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुन्दन ने अपने कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर 96.36 NTA Score प्राप्त कर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। गणित में 98.50, भौतिकी में 91.88 एवं रसायन विज्ञान में 90.44 अंक प्राप्त कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार कुन्दन कुमार को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। हम आशा करते हैं कि कुन्दन आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं जनपद का नाम रोशन करेंगे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..