Breaking News
Home / खेल / अंडर 16 का अंतर जनपदीय क्रिकेट ट्रायल मैच आगामी 28 अप्रैल से – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष – जीडीसीए

अंडर 16 का अंतर जनपदीय क्रिकेट ट्रायल मैच आगामी 28 अप्रैल से – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष – जीडीसीए

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि विगत दिनों सम्पन्न हुए ट्रायल परिक्षण के उपरांत गाजीपुर मंडल के अंतर्गत शामिल पांच जनपदों यथा गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ तथा देवरिया के अंडर 16 का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड, जनपद गाजीपुर में आगामी 28 अप्रैल 2026 से कराया जायेगा जो कि 02 मई 2026 तक चलेगा| प्रस्तावित कार्यक्रम से अनुसार अंडर 16 वर्ग में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को मऊ बनाम आजमगढ़, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को मऊ बनाम देवरिया, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को बलिया बनाम आजमगढ़, दिनांक 01 मई 2026 को गाजीपुर बनाम बलिया तथा दिनांक 02 मई 2026 को देवरिया बनाम गाजीपुर के बीच खेला जायेगा| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने चयनित सभी खिलाड़ियों से कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास अभ्यास के लिया पर्याप्त समय हैं एवं सभी खिलाड़ी अपनी तैयारी पूरी रखें| उन्होंने बताया कि अंडर 16 के अंतर जनपदीय ट्रायल मैच से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं| उन्होंने सभी जिलों की टीमों को निर्देशित किया कि सभी टीमें नियत तिथि को पर प्रातः 06:00 बजे से पहले मैदान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि गर्म मौसम को देखते हुए मैच यथाशीघ्र प्रारम्भ किया जा सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …