Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: कंपोजिट स्कूल डीलिया की मेधावी छात्रा मानसी ने दोहरी सफलता हासिल की

गाजीपुर: कंपोजिट स्कूल डीलिया की मेधावी छात्रा मानसी ने दोहरी सफलता हासिल की

गाज़ीपुर। कंपोजिट स्कूल डीलिया की मेधावी छात्रा मानसी (कक्षा 8) ने अपनी कड़ी मेहनत से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है। मानसी ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 100 में से 73 अंक प्राप्त कर अपना चयन सुनिश्चित किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में 23वाँ स्थान प्राप्त किया था। छात्रा की इस दोहरी सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी, खंड शिक्षा अधिकारी (सदर) आलोक कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व समस्त शिक्षक वृन्द ने हर्ष व्यक्त किया है। मानसी की यह उपलब्धि न केवल सदर ब्लॉक बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। हम सभी उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करते हैं।”

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …