Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / UPPCS 2024: शेरपुर गांव के NSG अधिकारी रवि राय शर्मा ने हासिल किया 64वीं रैंक, गांव में जश्न

UPPCS 2024: शेरपुर गांव के NSG अधिकारी रवि राय शर्मा ने हासिल किया 64वीं रैंक, गांव में जश्न

गाजीपुर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है ये पंक्तियां क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी रवि राय शर्मा पर चरितार्थ हो रही है। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2024 में 64 वा स्थान हासिल कर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होकर जनपद का मान बढ़ाया है। अपनी मेहनत, लगन के बल पर सफलता का नया करिश्मा कर दिखाया है। वह दूसरी बार में यह सफलता अर्जित की हैं। रवि राय शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा गाव के ही किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द व हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल झांसी और इंजीनियरिंग ( स्नातक) एचबीआईटी कानपुर से मैकेनिक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की हैं ।इंटर की परीक्षा में पूरे झांसी जनपद में सर्वाधिक अंक लाकर टाप किया था। पिता रवींद्रनाथ राय भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायर्ड और माता बिंदु राय गृहणी है। दो सगे भाई बहनों में बड़ा भाई अर्जुन राय यूपी पुलिस व बड़ी बहन रेखा राय शिक्षक के पद पर कार्यरत है।रवि राय इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद तीन साल तक देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनी में जाब किया।उसके बाद सन् 2015 में आईटीवीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ।वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही, उन्होंने VVIP सुरक्षा में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर भी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। पिता रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि रवि शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहा यह उपलब्धि कठिन परिश्रम व मेहनत से पीसीएस परीक्षा में सफलता अर्जित किया है।रवि राय शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता – पिता व गुरुजनों को दिया। और कहा की मेहनत कोई विकल्प नहीं होता। जब तक लक्ष्य हासिल न कर ले तब तक हिम्मत न छोड़े। यूपीपीसीएस का रास्ता इतना कठिन है की हर कोई इस रास्ते पर सफल नही हो सकता। यह सफलता परिश्रम लगन , अनुशासन ,एकाग्रता और दृढ़ता के बल पर हासिल की है। आगे कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही है। मेहनत व लगन से किया गया प्रयास कभी निरर्थक नहीं होता है।यूपी पीसीएस 2024 का जैसे ही परीक्षा का परिणाम आया की गाव में परिवार के सदस्यों सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी। आवास पर दिन भर बधाई देने वालो लोगों का ताता लगा रहा । इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू, डॉo सत्यानंद राय, दुर्गेश उपाध्याय,शशिशेखर राय,डॉ0 राहुल राय,डॉ0प्रशांत राय , आनंद राय, राजेश राय बागी,डॉ0 आलोक राय ,नवीन राय , पत्रकार विधाशंकर राय ,मिथलेश राय, ओमप्रकाश मिश्रा,शिक्षक दयाशंकर राय , लल्लन यादव, रामबली राय, बालाजी राय,शिक्षक मनीष राय, सर्वेश राय,विकास राय पहलवान, ज्ञानेंद्र राय, राघवेन्द्र उपाध्याय , त्रिलोकीनाथ राय,आशीष राय सिंटू राय,अनुज राय, अंकुर राय, नीरज राय, सत्यम मिश्रा आदि लोगो ने अपनी शुभकामना व्यक्त की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …