Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: फ्रॉड की गयी 49 हजार रूपये जंगीपुर पुलिस ने कराया वापस

गाजीपुर: फ्रॉड की गयी 49 हजार रूपये जंगीपुर पुलिस ने कराया वापस

गाजीपुर। साइबर सेल थाना जंगीपुर के प्रयास से शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्रॉड की  गयी 48,159/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई ।जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक सुनील प्रजापति पुत्र चंद्रमा प्रजापति ग्राम अरशदपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जंगीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए,आवेदक आवेदक सुनील प्रजापति के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी 48,159/- रू0 की धनराशि  सफलता पूर्वक वापस करायी गयी ।आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सह्दय धन्यवाद किया गया । नोट – किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड हो जाने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नं- 1930 पर संपर्क करें ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …