Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: आपका एक यूनिट रक्त, किसी की ज़िंदगी बचा सकता है क्या

गाजीपुर: आपका एक यूनिट रक्त, किसी की ज़िंदगी बचा सकता है क्या

गाजीपुर। नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गाज़ीपुर के संयुक्त तत्वाधान में जनहित एवं मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए। सिविल डिफेंस के वार्डेन एवं सदस्यों द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्त की कमी से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी आज सिविल डिफेंस टीम की बैठक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय (जिला कलेक्ट्रेट ) में आयोजित किया गया। जिसमें इस कैम्प को सफल आयोजन हेतु ब्यापक चर्चा की गई। इस बैठक में सन्तोष कुमार वर्मा,(चीफ वार्डेन)अशोक कुमार  (आपदा विशेषज्ञ), राधेश्याम जी (आपदा लिपिक), लेखाकार शिप्रा राय कंप्यूटर ऑपरेटर सत्येंद्र एवं दुर्गा, गौरव कुमार,अभिषेक सिंह ,वीरेंद्र जी,शीर्षदीप,आकाशदीप,शशिकांत, इम्तियाज, खुशी, सारिका,संदीप मिश्रा,आनन्द सिंह उपस्थित रहें।इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन विनोद जोशी (Sdm) उपनियंत्रक सिविल डिफेंस, विशिष्ट अतिथि आनन्द मिश्रा (प्राचार्य मेडिकल कालेज) रहेंगे। जिला अस्पताल, ब्लड बैंक, गाज़ीपुर में सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …