Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: रामदासपुर में आयोजित हुआ जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम

गाजीपुर: रामदासपुर में आयोजित हुआ जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम

गाजीपुर! जनपद गाजीपुर के विकास खण्ड सादात के अंतर्गत रामदासपुर पेयजल योजना  में जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम  उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक तथा “मेरा गांव- जल सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई, साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधान द्वारा बताया गया कि 354 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है है। कार्यक्रम में जल निगम अधिकारी , खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एडीइओ पंचायत , ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र , टीपीआई, डीपीएमयू  एवं  एफटीके महिलाएं  उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …