Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्‍यदेव डिग्री कालेज में भारतीय समाज के नारी की भूमिका पर हुआ व्‍याख्‍यान

सत्‍यदेव डिग्री कालेज में भारतीय समाज के नारी की भूमिका पर हुआ व्‍याख्‍यान

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाधिपुरम (बोरसिया) फदनपुर गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आज तीसरा दिन रहा। आज के कार्यक्रम का मुख्य अतिथि, सुनील सिंह यादव, प्राचार्य, सत्यदेव आई टी आई कालेज, गाधिपुरम (बोरसिया) फदनपुर गाजीपुर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में वक्तव्य का विषय – भारतीय समाज में नारी की भूमिका व महत्व, पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराया। सत्यदेव लॉ कालेज गाधिपुरम, गाजीपुर की प्रवक्ता स्नेहा श्रीवास्तव ने महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त बुराईयों को तथा पुरुष प्रधान समाज में उनकी निरंकुश सोच को उजागर किया तथा सभी से इस प्रकार की सोच को  बदलने की जरूरत पर विस्तार से चर्चा की। बी एस सी में अध्ययनरत छात्रा अमृता राय ने कथानक व्याकरण समझे तो सुरभि छंद हो जाय, हमारे देश में फिर से सुखद मकरंद हो जाय, मेरे देश मेरी भूमि अर्पण करती मैं तूझको, युवा पीढ़ी सम्भलकर के विवेकानंद हो जाय, जैसे सुविचार प्रकट कर सबका ध्यान आकर्षित किया। कालेज के प्राचार्य महोदय डॉ सुनील कुमार सिंह जी ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों,  सम्मानित शिक्षकगणों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में शिक्षकगणों डॉ मनीष पांडे, डॉ आलोक कुशवाहा, विमलेश सिंह यादव, शैलेंद्र मौर्या, अखिलेश वर्मा, मोती कुमार वर्मा, दिलीप कुमार, स्नेहा श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, शाहेला परवीन, समरीन फैज आदि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …