गाजीपुर! एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दूसरे दिन जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के परिसर में आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी/सेमिनार के समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। सर्वप्रथम आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों तथा अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं दीप प्रज्जवलन करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। दूसरे दिन के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिक डा0 दीपक प्रजापति द्वारा मृदा संरक्षण तथा सब्जियों में लगने वाले रोग से सम्बन्धित बिषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। डा0 शिवकुमार सिंह, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0कालेज, गाजीपुर द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तथा फलों एवं सब्जियों में वैल्यू एडीसन के बारे में बताया गया, साथ ही जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, यू0पी0डास्प के परियोजना अधिकारी वी0के0 राय, भूमि संरक्षण अधिकारी जीतलाल गुप्ता के साथ अन्य विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के योजनाओं के बारे में कृषकों का अवगत कराया गया। स्वामी सहजानन्द फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 के निदेशक रूदप्रताप सिंह द्वारा जनपद के कृषकों को जैविक विधि का उपयोग करते हुए गाय के गोबर से बने वर्मी कम्पोस्ट का खेतों में अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कृषकों को अधिक से अधिक नवीन तकनीक अपनाकर खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसमंे पॉलीहाउस में उत्पादित होने वाले सब्जियों तथा फूलों को बढ़ावा देकर अपनी आय में वृद्धि की जा सकती है। कार्यक्रम की समाप्ति के क्रम में जनपद के दस प्रगतिशील कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा संस्थाओं द्वारा लगाये गये यंत्रों, मशीनरी के स्टॉलों को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्र तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि, सम्मानित जनपदस्तरीय अधिकारीगण, किसानबन्धु, महिलाओं, विभागीय स्टॉलों, पत्रकारबन्धुओं, फर्मों द्वारा लगाये गये स्टॉलों तथा कार्यक्रम का संचालन कर रहे मृत्युंजय सिंह व अनूप राय का धन्यबाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..