Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय महिला महाविद्यालय में खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय में खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के तहत खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ शंभू शरण प्रसाद ने प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी का उपस्थित खिलाड़ियों एवं टीमों से परिचय कराया। कबड्डी प्रतियोगिता में स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष एवं परास्नातक की संयुक्त रूप से कुल चार टीमों ने अपनी कैप्टन क्रमशः सुजाता बिंद, सलोनी यादव, श्वेता बिंद, नेहा यादव के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। बीए प्रथम वर्ष की टीम बीए द्वितीय वर्ष को 28-9 से हराकर विजेता बनी जबकि परास्नातक टीम को 25-14 से हराकर बी ए तृतीय वर्ष की टीम तीसरे स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल डॉ राजेश कुमार यादव एवं डॉ संगीता मौर्य शामिल रहे।इसी प्रकार खो खो में कुल 5 टीम में शामिल रही। नेहा यादव एम ए अंतिम वर्ष की टीम ने कांटे की टक्कर में सुजाता बिंद के नेतृत्व वाली बीए तृतीय वर्ष की टीम को 13-10 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान के लिए भिड़ंत और भी नजदीक रही। बीए बीएससी प्रथम वर्ष की संयुक्त टीम जास्मीन के नेतृत्व में बी ए द्वितीय वर्ष की सोनाली यादव की टीम को 13-12 से हराकर तृतीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ मनीष सोनकर एवं डॉ सर्वेश सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का समन्वय एवं संयोजन कीड़ा प्रभारी डॉक्टर शंभू शरण प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं भारी संख्या में उत्साहित खेल प्रेमी छात्राएं उपस्थित रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …