Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नेहरू स्‍पोर्टस स्‍टेडियम गाजीपुर में 11 करोड़ की लागत से बनेंगा सिन्‍थेटिक हॉकी मैदान

नेहरू स्‍पोर्टस स्‍टेडियम गाजीपुर में 11 करोड़ की लागत से बनेंगा सिन्‍थेटिक हॉकी मैदान

गाजीपुर। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि जनपद गाजीपुर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम मे सिन्थेटिक हॉकी मैदान का निर्माण कराया जायेगा इसके लिए शासन स्तर से 1100.48 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी। जनपद गाजीपुर के खिलाड़ियों को जिला प्रशासन गाजीपुर की पहल पर उ0प्र0 सरकार की तरफ से हॉकी सिन्थेटिक टर्फ का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जायेगा। सिंथेटिक हॉकी टर्फ लग जाने से यहां के खिलाडिंयों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएॅ प्राप्त होगी तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आयेगा।  स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ियो की  बहुत दिन से मॉग थी कि नेहरू स्टेडियम में सिन्थेटिक हॉकी मैदान का निर्माण हो जिसको जिला प्रशासन के पहल पर खेल विभाग के द्वारा गाजीपुर के खिलाड़ियों को टर्फ की सौगात प्रदान कर दी गयी, साथ ही स्टेडियम में बने बहुउदेशीय क्रीड़ा हाल एवं प्रशासनिक भवन एवं अन्य भवनों के सुन्दरीकरण का कार्य कराया जायेगा, जिसके लिए शासन के द्वारा  रु0-11 करोड़ 80 लाख की लागत स्वीकृत कर दी गयी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …