Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज गाजीपुर में सात दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ

पीजी कालेज गाजीपुर में सात दिवसीय योग शिविर का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग द्वारा B.Ed प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम के अनुरूप सात दिवसीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर (डॉ.)  एस.डी.सिंह ‘परिहार’ ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग छात्रों की एकाग्रता बढ़ाता है, तनाव कम करता है और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। विशेषकर भावी शिक्षकों के लिए यह आवश्यक है कि वे स्वयं स्वस्थ रहें ताकि वे विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से प्रेरित कर सकें।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रारंभिक योगासन सीखे। यह 7 दिवसीय प्रशिक्षण B.Ed पाठ्यक्रम के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा खंड को व्यावहारिक रूप से पूर्ण करने में सहायक होगा। विभाग द्वारा ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाते हैं ताकि युवा शिक्षक संतुलित जीवनशैली अपनाएं। यह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 05.45 पर प्रारंभ होकर 08:30 पर समाप्त होता है। उक्त प्रशिक्षण पतंजलि योगपीठ के माध्यम से श्री राधेश्याम ओझा प्रशिक्षक द्वारा कुशलता के साथ संपन्न कराया जाता है। योग शिविर का समापन सातवें दिन होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …