Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेस-वे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और बिहार के विकास के गति को देगा नई दिशा- परियोजना अधिकारी   

ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेस-वे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और बिहार के विकास के गति को देगा नई दिशा- परियोजना अधिकारी   

गाजीपुर। एनएचएआई की ओर से बनाये जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।ये जानकारी एनएचएआई के परियोजना अधिकारी पीयूष अग्रवाल ने गाजीपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गाजीपुर से मांझीघाट तक ग्रीनफील्ड 4 लेन एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। एनएचएआई द्वारा गाजीपुर के ह्र्दयपुर से बिहार के सारण जिले के मांझीघाट तक 4 लेन एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है।ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बलिया, बक्सर और सारण जिलों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ेगा।ये ग्रीनफील्ड वे 5300 करोड़ की लागत से बन रहा है।जिसकी कुल लम्बाई 134.39 किलोमीटर है।इस नेशनल हाइवे के बन जाने के बाद पूर्वांचल की रोड कनेक्टविटी और मजबूत हो जाएगी। ग्रीन एक्‍सप्रेस-वे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और बिहार के विकास की गति को एक नई दिशा देगा। इस एनएच के 60 मीटर राइट ऑफ वे  के साथ डिजाइन किया गया।इसमें दो आरओबी होगी।इस एनएच को 100 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है।ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा।जिसमे सीसीटीवी कैमरे,दुर्घटना पहचान प्रणाली,वेरीयेबल मैसेज साइन और इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की व्यवस्था रहेगी।एनएचएआई के अफसरों ने जून 2026 तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के पूरा होने की उम्मीद जतायी है।ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के शुरू होने से पूर्वांचल में व्यापार,उद्योग और रोजगार के जय अवसर पैदा होंगे,और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …