Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साबिर अली आईटीआई जखनिया में मारुति सुजुकी का कैम्पस सेलेक्शन में 50 प्रतिभागियों का हुआ चयन

साबिर अली आईटीआई जखनिया में मारुति सुजुकी का कैम्पस सेलेक्शन में 50 प्रतिभागियों का हुआ चयन

गाज़ीपुर। साबिर अली आईटीआई जखनियां में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में संस्थान के 90 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कैम्पस सेलेक्शन के अंतर्गत आयोजित रिटन परीक्षा में कुल 50 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की। सफल अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण वायवा (साक्षात्कार) रखा गया है, जो 06 फ़रवरी 2026 को आयोजित होगा। रिटन परीक्षा में सफल होने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्थान परिवार की ओर से ढेरों शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आमिर अली ने रिटन परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए 6 फ़रवरी को होने वाले वायवा के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैम्पस सेलेक्शन के आयोजन से प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …