Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर में ‘गुड लक पार्टी’ का हुआ आयोजन, हर्ष राय ने दी छात्रों को गुड लक की मंगलकामना

डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर में ‘गुड लक पार्टी’ का हुआ आयोजन, हर्ष राय ने दी छात्रों को गुड लक की मंगलकामना

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में स्थित गांधी नगर के सुख्यात डालिम्स सनबीम स्कूल के बहुउद्देशीय सभागार में दसवीं के छात्र-छात्राओं हेतु भव्यता से आयोजित ‘गुड लक पार्टी’ शीर्षक से समारोह का आयोजन डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की प्रज्ञाशील प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा राय के संयोजन और निदेशक हर्ष राय की अध्यक्षता में वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह का बीज वक्तव्य देते हुए डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की कक्षा नौवीं की श्रेष्ठ छात्रा शिवांगी सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए मंगलकामना ही शिक्षक की हार्दिक अभिव्यक्ति होती है. सफलता का अर्थ केवल धन या प्रसिद्धि पाना नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है. यह एक सतत् प्रक्रिया है, जिसमें असफलताएं बाधा नहीं, बल्कि सीख बनकर सफलता की सीढ़ी बनती हैं. सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के द्वारा ही कोई व्यक्ति सच्चे अर्थों में सफल हो सकता है। आत्मविश्वास की महत्ता, जीवन मूल्य और विद्यालय की महत्ता पर अपने विस्तृत उद्बोधन में डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की प्रज्ञाशील प्रधानाचार्या और गुड लक पार्टी की संयोजिका डॉ. प्रेरणा राय ने कहा कि आत्मविश्वास जीवन में सफलता, मानसिक मजबूती और व्यक्तिगत विकास के लिए एक आवश्यक गुण है, जो चुनौतियों का सामना करने की क्षमता देता है. यह आत्म-संदेह और डर को कम करके सही निर्णय लेने और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है. यह एक बेहतर और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है. आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति बाधाओं से नहीं डरते, जिससे असफलता के बावजूद सफलता की संभावना बढ़ जाती है। वो मूल्य ही हैं, जो व्यक्ति को समाज में श्रेष्ठ और सम्पन्न बनाते हैं और मूल्य ही हैं जो व्यक्ति को सबकी दृष्टि में गिराकर निम्न स्थान पर पहुंचाते हैं. यह सब परिस्थितियां मनुष्य की मानसिकता स्वरूप बनते-बिगड़ते जीवन मूल्यों का परिणाम हैं. अतः मानव जीवन में मूल्य हर प्रकार से मूल्यवान हैं. उन्होंने विद्यालय की महत्तर उपयोगिता की विवेचना करते हुए कहा कि डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का केंद्र हैं, जो बच्चों में ज्ञान, अनुशासन, सामाजिक कौशल और नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करते हैं. यह एक ऐसा आधारभूत मंच है, जो बौद्धिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से समर्थ भावी नागरिक तैयार करता है। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के गणित प्रवक्ता और परीक्षा विभाग प्रमुख नरेंद्र राय ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा भारत में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, जो देश भर में एक समान और उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यापक पाठ्यचर्या और विश्वसनीय मूल्यांकन सुनिश्चित करती है. यह परीक्षा उच्च शिक्षा के लिए आधार बनाती है, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आधार प्रदान करती है और अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करती है. समारोह को डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के वाणिज्य प्रवक्ता ऋतेश राय, अंग्रेज़ी प्रवक्ता जाकिर अहमद, विज्ञान शिक्षक धनंजय कुमार, भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रवेश कुमार शर्मा, जीव विज्ञान प्रवक्ता अवधेश प्रसाद आदि ने संबोधित करते हुए कहा परीक्षा की तैयारी, स्वाध्याय, जिज्ञासा, समय प्रबंधन, अधिलेखन, अभिप्रेरणा और अवधारणाओं पर छात्रों की जिज्ञासाओं का विस्तृत और समुचित सामाधान किया। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर की कक्षा ग्यारहवीं की टॉपर छात्रा सोनम यादव ने अपने भाषण में कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में प्रभावी लेखन शैली उच्च अंक प्राप्त करने की कुंजी है. यह परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव डालती है, जिससे उत्तर स्पष्ट, व्यवस्थित और पढ़ने में आसान हो जाते हैं. मुख्य बिंदुओं, डायग्राम, फ्लोचार्ट और कीवर्ड्स को अंडरलाइन करने से उत्तरों की गुणवत्ता बढ़ती है, समय की बचत होती है और परीक्षा में बेहतर अंक प्रदर्शन सुनिश्चित होता है। गुड लक पार्टी की अध्यक्षता कर रहे डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के निदेशक हर्ष राय ने कहा कि आज सौभाग्य और सफलता पर चिंतन वाया मंगलकामना के इस पावन अवसर पर मुझे गर्व है कि मैं आप जैसे सक्षम और होनहार छात्रों का निदेशक हूं. आपने हमारे विद्यालय का मान और गौरव बढ़ाया है. आपकी यह यात्रा आगे की परीक्षाओं के नव्य और भव्य अध्याय की शुरुआत भी है. मैं शुभकामनाएं देता हूं कि आप सभी जीवन की शैक्षिक, बौद्धिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और नैतिक परीक्षाओं के सोपान को पार करते हुए अपने जीवन में हर मुकाम को सफलतापूर्वक हासिल करें. आप जहां भी जाएं, हमेशा अपनी मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ें. आपकी सफलता की कहानियां आप के पुरातन और नूतन छात्रों को भी दीर्घकाल तक प्रेरित करेंगी। विचारों की भावुकता से लब्ध गुड लक पार्टी का समापन श्लोक ‘विद्या ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम’ के पाठ के साथ भारतीय संस्कृति में पवित्रता, शीतलता और सौभाग्य का प्रतीक दही खिलाकर किया गया। समारोह में अमित कुमार राय, जोखन सिंह यादव, सीमा तिवारी, तौसीफ़ अहमद ख़ान, माह-ए-तलअत, प्रवीण कुमार पांडेय, अवंतिका राय, नमो नारायण पांडेय, ओंकार नाथ तिवारी, राम नारायण राय, सत्येन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे. समारोह का संचालन शिवांगी सिंह और कनिष्क तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …