Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: धरवां शरीफ में सोहराब अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का 28वां उर्स शुरू

गाजीपुर: धरवां शरीफ में सोहराब अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का 28वां उर्स शुरू

गाज़ीपुर। नंदगंज क्षेत्र के धरवां शरीफ स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सोहराब अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय 28वां उर्स रविवार को फज्र की नमाज़ के बाद कुरानखानी व फातेहा के साथ शुरू हो गया। उर्स के पहले दिन ही जनपद गाज़ीपुर सहित आसपास के अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की आमद शुरू हो गई।उर्स में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु अपने निजी व अन्य साधनों से धरवां शरीफ पहुंचकर बाबा की मजार की जियारत कर रहे हैं। अकीदतमंद फूल-माला, चादर व सिरनी चढ़ाकर अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांग रहे हैं। मजार परिसर में दिनभर धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं।सोहराब बाबा की मजार के आसपास उर्स के अवसर पर मेला भी लगा हुआ है। मेले में खाने-पीने की दुकानों के साथ-साथ खिलौने, घरेलू सामान और अन्य जरूरत की दुकानें सजी हुई हैं। बच्चों व परिवारों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।उर्स के मद्देनज़र स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मजार परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।उर्स में मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों की भी भागीदारी देखने को मिल रही है। सभी धर्मों के लोग बाबा के दर पर मत्था टेककर अमन और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर उभरकर सामने आई है। उर्स में महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ मौजूद रही। श्रद्धालुओं की आस्था और सूफी परंपरा के प्रति लगाव साफ तौर पर दिखाई दिया। उर्स का आयोजन आगामी दिन भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …