Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में मनाई गई संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जी की जयंती

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में मनाई गई संत शिरोमणि पूज्य गुरु रविदास जी की जयंती

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ  चित्र पर माल्यार्पण  करके डॉ एस पी सिंह (शारीरिक शिक्षा विभाग) राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिगरामऊ जौनपुर ने किया।उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मेहरावां डिग्री कॉलेज जौनपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के आचार्य डॉ रणधीर सर एवं ब्यालसी पीजी कॉलेज जौनपुर के आचार्य डॉ संजय नारायण सिंह जी उपस्थित रहे। संत रविदास जी के बारे में बोलते हुए डॉ एसपी सिंह सर ने कहा

“मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देने वाले, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को कोटि-कोटि नमन।

समता, प्रेम और मानवता का दीप जलाने वाले महान संत की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

सभी अतिथियों का स्वागत सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी छात्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार संस्था के निदेशक अमित कुमार कौन सी ने व्यक्त किया ।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …