Breaking News
Home / अपराध / प्रसिद्ध मां काली मंदिर में चोरों ने चुराया आभूषण

प्रसिद्ध मां काली मंदिर में चोरों ने चुराया आभूषण

गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के निंदोपुर ग्राम पंचायत मे स्थित काली जी के मंदिर से रविवार की रांत्रि में चोरों ने मां काली  की सोने की नथिया, हार सहित दान पेटिका तोड़कर उठा ले गये। चोरी की जानकारी सुबह हुई जब लोग पूजन, अर्चन के लिए मंदिर में पहुंचे तो नथिया, हार व दान पेटिका गायब मिला। चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह यादव ने बताया चोरी की सूचना 112 न० तथा रामपुर माझां के थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह को तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। रामपुर माझां पुलिस चोरों की तलाश मे जुट गयी है। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश व्‍याप्‍त है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जमानिया पुलिस ने संदिग्‍ध वाहन और व्‍यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …