Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज में एचडीएफसी बैंक की 12वीं शाखा का भव्य उद्घाटन

नंदगंज में एचडीएफसी बैंक की 12वीं शाखा का भव्य उद्घाटन

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक की 12वीं नई शाखा का भव्य उद्घाटन आयुक्त वाराणसी मंडल श्री एस. राजालिंगम (IAS) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह अवसर बैंक द्वारा ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। नई शाखा के शुभारंभ से नंदगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उन्नत और सुलभ बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, कृषि एवं स्वरोज़गार गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन द्वारा मुख्य अतिथि के औपचारिक स्वागत से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने बैंक की अब तक की उल्लेखनीय उपलब्धियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा भविष्य की दूरदर्शी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और तकनीक-संपन्न बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाना है।इस अवसर पर क्लस्टर हेड कृष्णा मिश्रा एवं शाखा प्रबंधक मनजीत सिन्हा द्वारा विशेष अतिथियों, ग्राहकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।अपने उद्बोधन में आयुक्त वाराणसी मंडल एस. राजालिंगम (IAS) ने एचडीएफसी बैंक को नई शाखा के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने की बैंक की प्रतिबद्धता की सराहना की। साथ ही बैंक के उत्पादों एवं सेवाओं की प्रशंसा करते हुए नव नियुक्त शाखा प्रबंधक को बधाई दी।उन्होंने क्षेत्र में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा अधिकाधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।कार्यक्रम में बैंक स्टाफ मनीष टंडन, कृष्णा कुमार मिश्रा, अजीत कुमार राय, मनोज उपाध्याय, आयुषी अग्रवाल, अनूप दूबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शिव प्रसाद सिंह, रविन्द्र जायसवाल, फौजदार यादव, भानु जायसवाल, कमलेश कुशवाहा, नवीन जायसवाल, रवि प्रकाश कुशवाहा, सुनील सिंह, मनीष गुप्ता, मुसाफिर, आबिद शमीम,पंकज जायसवाल ,सुमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्राहक एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने एचडीएफसी बैंक के प्रति क्षेत्रीय विश्वास एवं मजबूत जुड़ाव को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। नई शाखा से नंदगंज क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के साथ आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …