Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा सम्मानित

विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा सम्मानित

गाजीपुर। नंदगंज थाना के थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा को थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमों की विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजीपुर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। प्रदेश के कैबिनेट पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार, जिला जज, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अतुल कुमार मिश्रा जिस भी थाना पर तैनात रहते हैं, वहां उनके कार्यों, मृदुभाषी व्यवहार एवं सहयोगात्मक कार्यशैली से आम जनमानस संतुष्ट रहता है। उनके नेतृत्व में थाना कर्मी भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।नंदगंज थाना का कार्यभार संभालने के कम समय में ही थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने अपने कार्यों के प्रति सजगता और ईमानदार कार्यशैली के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं सम्मानित नागरिकों ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …