गाजीपुर! इशोपुर स्थित रामकरन इंटर कालेज के मैदान में जिला स्तरीय जूनियर बालक बालिका कुश्ती चैंपियनशिप का अयोजन किया गया। जहां जिले भर के पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। चैंपियनशिप का उद्घाटन उत्तरप्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेशचंद्र उपाध्याय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस दौरान रामकरन स्पोर्ट्स एकेडमी के इनडोर हॉल का उद्घाटन कर मूलभूत सुविधाओं सहित मैट लगाने का आश्वासन भी दिया। महासचिव सुरेशचंद्र ने कहा कि गाजीपुर की शौर्यमयी धरती वीर सैनिकों के साथ अब पहलवानों को पैदा करने लगीं है। आज ग्रामीण इलाके की बालिकाएं कुश्ती जैसे शारीरिक बलिष्ठता वाले खेल में आगे आ रहीं है। अभिभावकों से अनुरोध है कि बालिकाओं को किसी भी खेल में आने के लिए प्रोत्साहित करें। जिससे खेल के साथ आर्थिक और सामाजिक कैरियर संवारने में बालिकाओं को मदद मिल सके। उत्तरप्रदेश कुश्ती संघ कुछ दिनों से राजनीति का शिकार होकर ब्रजभूषण सिंह को फंसाया गया था। राजनीति में शामिल खिलाड़ियों की सच्चाई जल्द ही पूरे देश के सामने आने वाली है। इस अवसर पर महासचिव ने प्रदेशभर के कुश्ती प्रतियोगिताओं में पहलवानों की एंट्री फीस न लेने की घोषणा की जिससे जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रदेश महासचिव सुरेशचंद्र उपाध्याय ने डॉ जय सिंह यादव को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और कुश्ती कोच रामअशीष यादव को संयुक्त जिला सचिव पद पर मनोनीत किया। कमेंटेटर काशीनाथ और स्कोरर कमलेश यादव, रामअधार रहे। प्रिंसिपल आत्माराम ने चहनियां चंदौली के राजेन्द्र प्रताप सिंह को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। अजय यादव, राजेश पाल, डॉ बंशीधर, जितेंद्र यादव, रुद्रपाल सिंह, गोरख नाथ यादव, कमलेश यादव रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..