Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में “एशियन एजुकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड” का हुआ भव्य आयोजन

गाजीपुर में “एशियन एजुकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड” का हुआ भव्य आयोजन

गाजीपुर। “एशियन एजुकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के उत्कृष्ट शिक्षाविदों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एमपी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, वाराणसी एवं एशिया ओलंपियाड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुरकुन ने की, जबकि शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल इकरामुल हक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल रितेश मिश्रा गेस्ट ऑफ ऑनर तथा चांदनी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पीयूष प्रवीन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सनातन परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर एमपी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. दीपक प्रधान ने अपने संस्थान में रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को पाठ्यक्रम में लागू कर छात्रों के करियर को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संस्थान के यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। एशिया ओलंपियाड के फाउंडर एवं सीईओ चंद्रमणि पांडेय ने एशिया ओलंपियाड की विशेषताओं के साथ-साथ फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे फ्री CUET कोर्स की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्ष राजेश कुरकुन ने सभी शिक्षकों से स्किल-बेस्ड एजुकेशन को बढ़ावा देने का आह्वान किया, ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार स्वयं को सक्षम बना सकें। इस अवसर पर मनीष खन्ना, सुनीत पांडेय, शुभम सिंह, विनय सिंह, प्रतीक्षा सिंह, अल्पना यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …