Breaking News
Home / खेल / मौनी बाबा चोचकपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक जैकिशन साहू ने किया, कहा- खेल से बच्चों की निखरती है प्रतिभा

मौनी बाबा चोचकपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक जैकिशन साहू ने किया, कहा- खेल से बच्चों की निखरती है प्रतिभा

गाजीपुर। जय श्री मौनी बाबा सपोर्टिंग क्रिकेट क्लब, चोचकपुर के प्रांगण में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सदर विधायक जै किशन साहू ने किया। टूर्नामेंट का आयोजन विनीत कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कई टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुकाबला करंडा और मेहरौली टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ खेले जाने चाहिए। खेल बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं और यहीं से वे आगे बढ़कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। इस अवसर पर समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि खेल आपसी सद्भाव बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं। खेलों के माध्यम से ही बच्चे आगे चलकर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर गौरव प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम में रामविजय सिंह यादव, प्रवीण यादव, इलियास जी, गुंजन यादव के साथ क्षेत्र के प्रमुख लोग—युवा नेता शैलेंद्र यादव पिंकू, बिट्टू यादव, अजीत पासवान, अकलू गोंड, रामनिवास यादव, पूजन यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति में अध्यक्ष विनीत कुमार, उपाध्यक्ष पिंटू चौधरी, कोषाध्यक्ष विपिन चौधरी तथा बृज किशोर चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन राय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …