गाजीपुर। रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे। पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है उन्होंने अपने शैक्षिक कल का भी वर्णन किया वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” मैं अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ‘पारस’ के रूप में रेखांकित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर के पाठ्यक्रम और बच्चों को दी जाने वाली राष्ट्रवाद की शिक्षा पर भी चर्चा की।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..